आईपीएल का टिकट कैसे बुक करे 2026? टाटा आईपीएल (TATA IPL) दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग है, और स्टेडियम में जाकर अपनी पसंदीदा टीम को चीयर करने का अनुभव ही अलग होता है। हर साल लाखों फैंस IPL Tickets बुक करने की कोशिश करते हैं।
आईपीएल 2026 का 19वां सीजन 26 मार्च से 31 मई 2026 तक खेला जाएगा। हालांकि, BCCI ने अभी तक IPL 2026 का आधिकारिक शेड्यूल जारी नहीं किया है। अगर आप भी IPL 2026 के लिए टिकट बुक करने का प्लान बना रहे हैं और यह जानना चाहते हैं कि “IPL का Ticket कैसे बुक करें?”, ऑनलाइन बुकिंग कब शुरू होगी, और Official Website कौन सी हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको IPL Online Ticket Booking की पूरी प्रक्रिया Step-by-Step विस्तार से बताएंगे।

आईपीएल का टिकट 2026
BookMyShow और District by Zomato आईपीएल के आधिकारिक टिकट बुकिंग पार्टनर हैं। BookMyShow पर आपको मुंबई इंडियंस (MI), राजस्थान रॉयल्स (RR), कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के घरेलू मैचों के टिकट मिलेंगे। वहीं, District by Zomato पर आप चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), गुजरात टाइटन्स (GT), दिल्ली कैपिटल्स (DC), किंग्स XI पंजाब (KXIP), और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के घरेलू मैचों के टिकट बुक कर पाएंगे। सिर्फ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के मैचों के टिकट RCB की आधिकारिक वेबसाइट पर ही उपलब्ध होंगे।
आमतौर पर, IPL Ticket Booking की प्रक्रिया Official Schedule जारी होने के बाद शुरू होती है। Sources के मुताबिक, IPL 2026 का शेड्यूल फरवरी 2026 में आ सकता है, और टिकटों की बिक्री मार्च 2026 के पहले या दूसरे सप्ताह से शुरू होने की संभावना है।
| आईपीएल 2026 | टिकट बुकिंग |
| सीजन | 19वां |
| पोस्ट का नाम | आईपीएल का टिकट कैसे बुक करे? |
| आईपीएल का टिकट कैसे मिलेगा | ऑनलाइन और ऑफलाइन |
| आईपीएल का टिकट कब से बुक होगा? | लगभग 6 मार्च 2026 से |
| आईपीएल टिकट बुक करने का अप्प | BookMyShow और District.in |
| टिकट बुक करनेका का लिंक | BookMyShow District.in |
| आईपीएल का टिकट कितने में आता है | ₹500 से शुरू होकर ₹35,000 तक |
| Official website | IPLT20.com |
आईपीएल टिकट बुक करने के आधिकारिक तरीके
IPL के टिकट बुक करने के लिए हमेशा आधिकारिक (Official) तरीकों का ही इस्तेमाल करना चाहिए। हर साल IPL के अलग-अलग Official Ticket Partners होते हैं। IPL 2026 का टिकट आप ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। इसके लिए BCCI ने आधिकारिक टिकट बुकिंग पार्टनर्स नियुक्त किए हैं। आप टिकट बुक करने के लिए निम्नलिखित प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल कर सकते हैं:
भारत में District by Zomato और BookMyShow दो सबसे बड़े और भरोसेमंद प्लेटफॉर्म हैं, जहाँ IPL के अधिकांश मैचों के टिकट उपलब्ध होते हैं।
BookMyShow (BMS)
👉 यहाँ से आप MI, RR, KKR और LSG टीमों के घरेलू मैचों का टिकट बुक कर पाएंगे।
Visit: BookMyShow.com
District by Zomato
👉 इस प्लैटफॉर्म पर CSK, GT, DC, PBKS और SRH के घरेलू मैचों के टिकट उपलब्ध रहेंगे।
Visit: District.in
RCB Official Website
👉 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) के मैचों का टिकट सिर्फ उनकी ऑफिशियल वेबसाइट पर मिलेगा।
RCB Official website: Visit here
ध्यान दें: BCCI ने अभी तक IPL 2026 का आधिकारिक शेड्यूल जारी नहीं किया है, इसलिए टिकट बुकिंग भी शुरू नहीं हुई है। बुकिंग आमतौर पर पहले मैच से 1–2 हफ्ते पहले शुरू होती है।
Online IPL 2026 का Ticket कैसे बुक करें?
जैसे ही IPL 2026 की बुकिंग शुरू होगी, आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपनी सीट बुक कर सकते हैं। यह प्रक्रिया District by Zomato और BookMyShow दोनों पर लगभग एक जैसी होती है:
- App या Website पर जाएँ: सबसे पहले District by Zomato या BookMyShow की Official App या Website पर जाएँ।
- IPL 2026 चुनें: होमपेज पर आपको “TATA IPL 2026” का बैनर या सेक्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
- अपना मैच चुनें: अब, आपको सभी मैचों की लिस्ट दिखेगी। आप जिस शहर या टीम का मैच देखना चाहते हैं, उसे चुनें। (जैसे: “Mumbai Indians vs Chennai Super Kings”)
- “Book Now” पर क्लिक करें: मैच चुनने के बाद “Buy Now” या “Book Now” के बटन पर क्लिक करें।
- स्टैंड (Stand) चुनें: अब आपके सामने स्टेडियम का लेआउट (Layout) आएगा। आप अपने बजट के हिसाब से Stand (जैसे North Stand, VIP Box) चुनें। यहाँ आपको हर स्टैंड की टिकट की कीमत (Price) भी दिखेगी।
- सीटें (Seats) चुनें: स्टैंड चुनने के बाद, आपको उपलब्ध सीटों में से अपनी पसंद की सीटें सेलेक्ट करनी होंगी। आप एक बार में 4 से 5 टिकट ही बुक कर सकते हैं (यह सीमा हर मैच में बदल सकती है)।
- Payment करें: सीटें चुनने के बाद, Payment पेज पर जाएँ। आप UPI, क्रेडिट/डेबिट कार्ड, या नेट बैंकिंग से अपना पेमेंट पूरा करें।
- Booking Confirmation: पेमेंट सफल होने के बाद, आपका टिकट बुक हो जाएगा। आपको Email और SMS पर एक Booking Confirmation मिलेगा।
चेतावनी: कृपया किसी भी अज्ञात WhatsApp लिंक या अनऑफिशियल वेबसाइट से टिकट बुक करने का प्रयास न करें। वे धोखाधड़ी (Scam) हो सकती हैं।
ऑफलाइन आईपीएल टिकट बुकिंग 2026
ऑफलाइन आईपीएल का मैच टिकट बुक करने के लिए आपको उस क्रिकेट स्टेडियम पर जाना होगा, जहां मैच खेला जाना है। हर स्टेडियम में एक टिकट काउंटर होता है, जहां से आप ऑफलाइन टिकट खरीद सकते हैं।
- सबसे पहले स्टेडियम के टिकट काउंटर पर जाएं।
- वहां जाकर काउंटर पर पूछें कि टिकट उपलब्ध हैं या नहीं। अगर हैं, तो कौन-सी स्टैंड या सीट्स उपलब्ध हैं।
- अगर आपको अपनी पसंद की टिकट मिलती है, तो काउंटर पर अपना एक वैध दस्तावेज़ दिखाएं (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या वोटर ID कार्ड)।
- टिकट के लिए भुगतान करें और अपनी टिकट प्राप्त करें।
तो दोस्तों, इन तरीकों से आप आईपीएल 2026 का मैच टिकट आसानी से ऑफलाइन बुक कर पाएंगे।
IPL 2026 Ticket Booking कब शुरू होगी?
यह सबसे ज़रूरी सवाल है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि BCCI (भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड) की ओर से IPL 2026 Tickets की बुकिंग अभी शुरू नहीं की गई है। आम तौर पर आईपीएल टिकट बुकिंग पहले मैच से 1 या 2 हफ्ते पहले शुरू होती है। तो, यदि स्रोतों के अनुसार IPL 2026 की शुरुआत 15 मार्च को होती है, तो टिकट बुकिंग लगभग 6 मार्च 2026 से BookMyShow और District by Zomato पर शुरू हो सकती है।
आईपीएल मैच टिकट Price 2026
आईपीएल मैच टिकट प्राइस अभी तक जारी नहीं हुए हैं, लेकिन पिछले सालों के आधार पर अनुमान लगाया जाए तो IPL टिकट की कीमतें लगभग ₹800 से शुरू होकर ₹50,000 तक जा सकती हैं। इस बार एक बड़ा बदलाव यह है कि IPL 2026 टिकटों पर GST बढ़कर 40% हो गया है, जो पिछले साल 28% था। इसलिए इस साल टिकट की कीमतें थोड़ी ज्यादा हो सकती हैं।
| IPL टीम 2026 | सबसे सस्ता कीमत का टिकट | सबसे मेहेंगा टिकट का कीमत |
|---|---|---|
| कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) | 750 | 28,000 |
| राजस्थान रॉयल्स (RR) | 1,000 | 22,000 |
| पंजाब किंग्स (PBKS) | 799 | 8,500 |
| दिल्ली कैपिटल्स (DC) | 1,200 | 7,500 |
| मुंबई इंडियंस (MI) | 1000 | 15,000 |
| रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) | 2,200 | 42,350 |
| सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) | 750 | 30,000 |
| लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) | 599 | 20,000 |
| गुजरात टाइटन्स (GT) | 799 | 10,000 |
| चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) | 1,700 | 8,500 |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों
हाँ, कुछ टिकट स्टेडियम के Box Office काउंटरों पर Offline भी मिलते हैं। लेकिन ज़्यादातर टिकट Online ही बिक जाते हैं, इसलिए ऑनलाइन बुक करना सबसे अच्छा तरीका है।
टिकट की कीमत शहर, स्टेडियम और स्टैंड के हिसाब से अलग-अलग होती है। Sources के मुताबिक, सस्ते टिकट ₹500 से ₹800 के बीच शुरू हो सकते हैं, जबकि VIP टिकट ₹10,000 से ₹30,000 या उससे भी ज़्यादा के हो सकते हैं।
नहीं। आमतौर पर, IPL टिकट Non-Refundable (नॉन-रिफंडेबल) होते हैं। एक बार बुक हो जाने के बाद आप उन्हें Cancel नहीं कर सकते।
अंतिम बात
आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको IPL का टिकट कैसे बुक करे, इसकी पूरी प्रक्रिया समझाने की कोशिश की है। जैसा कि हमने बताया, अभी IPL 2026 की बुकिंग शुरू नहीं हुई है, लेकिन ऊपर दिए गए स्टेप्स से आप बुकिंग शुरू होते ही तैयार रहेंगे।
उम्मीद करता हूँ कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। यदि आपका IPL 2026 Ticket Booking से जुड़ा कोई भी सवाल हो, तो आप हमें नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं। अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगी हो, तो इसे अपने सभी IPL फैंस दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें।
IPL से जुड़ी और भी अपडेट्स और Official Booking Links के लिए विज़िट करें IPLkaTicket.in.
